अमेरिका (US) ने करीब 15 साल की जांच के बाद 307 प्राचीन वस्तुओं को भारत (India) को लौटाया जिन्हें चुराकर या तस्करी के जरिये देश से बाहर ले जाया गया था. इनमें से अधिकतर वस्तुएं कुख्यात व्यापारी सुभाष कपूर के पास से बरामद की गईं. मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने भारत को करीब 40 लाख डॉलर की 307 प्राचीन वस्तुएं लौटाने की सोमवार को घोषणा की. ब्रैग ने बताया कि इनमें से 235 वस्तुओं को मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा कपूर के खिलाफ की गई छापेमारी में जब्त किया गया था.
भारत (India), इंडोनेशिया (Indonesia), म्यांमा (Myanmar), नेपाल (Nepal), पाकिस्तान (Pakistan), श्रीलंका (Sri Lanka), थाईलैंड (Thailand) और अन्य देशों से वस्तुओं की तस्करी करने में मदद करता है.भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल और अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के ‘इंवेस्टिगेशन एक्टिंग डिप्टी स्पेशल एजेंट-इन-चार्ज’ क्रिस्टोफर लाउ ने इस कार्यक्रम में शिरकत की. हमें भारत के लोगों को ये सैकड़ों वस्तुएं लौटाने पर गर्व है.”


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs