पुलिस ने खुलासा करते हुए एयर फोर्स इंजीनियर की हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया, जिसमें आरोपी काली टी-शर्ट और लोअर में नजर आया. यही कपड़े पहनकर उसे मीडिया के सामने पेश किया गया.
कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या सुलझी, लेकिन सवाल यह है कि चोरी के लिए आरोपी दो हथियार लेकर क्यों गया? 15 दिन पहले चोरी में नाकाम होने के बाद उसने हाई सिक्योरिटी जोन में दोबारा जाने का जोखिम क्यों उठाया? आमतौर पर असफल चोरी के बाद बदमाश भाग जाते हैं, जैसा कि 13 मार्च को सौरभ और उसके साथी ने किया था.
Also Read: नोएडा में लेम्बोर्गिनी से टक्कर मारने वाला ब्रोकर, कार का मालिक यूट्यूबर
हत्या की गुत्थी सुलझी, लेकिन सवाल बरकरार
सवाल यह उठ रहा है कि इस बार ऐसा क्या हुआ कि सौरभ चोरी के मकसद से गया और नाकाम रहने पर अफसर को गोली मार दी. 15 दिन पहले एक अन्य व्यक्ति के साथ गया था, तो इस बार अकेले क्यों गया? क्या उसे संघर्ष और शोरगुल के दौरान पकड़े जाने का डर नहीं था? सवाल है कि हत्यारोपी को अफसर के घर लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में कैसे पता चला, जबकि पहले यह नहीं था? घटना के बाद ही कैमरा लगवाया गया था, और आरोपी ने वारदात से पहले कैमरे का तार काट दिया.
Also Read: घिबली और AI सोशल मीडिया ट्रेंड के कारण कॉपीराइट संकट
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया, जिसमें आरोपी काले रंग की टी-शर्ट और लोअर में नजर आया, और इन्हीं कपड़ों में उसे मीडिया के सामने पेश किया गया. हालांकि, हत्या की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि महज चोरी की नीयत से पहुंचने के बाद हत्या जैसी वारदात को अंजाम देना संदिग्ध है. सौरभ ने परिवार के साथ 29 मार्च को अफसर के घर चोरी की साजिश रची, नाकाम होने पर अफसर को गोली मारकर हत्या की और फरार हो गया.
Also Read : क्या इतिहास रचेंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई तीसरे कार्यकाल की इच्छा


More Stories
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे 60 यूथ कांग्रेस नेता, निलंबन के बाद संगठन में नाराजगी