देश में कोरोना एक बार फिर अपना पैर पसारने लगा है। पिछले 24 घंटे में देश में 20,139 नए केस आए, जो 19 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है। आउटब्रेक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 6 महीने बाद देश में कोरोना के नए केस 19 हजार से ज्यादा मिले। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को नए केस में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को 16,107 संक्रमित मिले थे।
बुधवार को कोरोना से 39 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 16,482 मरीज ठीक हुए। नए केस आने के बाद देश में कुल पॉजिटिविटी रेट 5.10% पर पहुंच गया है।
कोरोना के शुरुआती दौरा से लेकर अब तक देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1 लाख 34 हजार के पार हो गई, मंगलवार को इसका आंकड़ा 1 लाख 30 हजार था। ठीक होने वालों की संख्या 16,064 दर्ज की गई है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead