ऑनलाईन पेमेंट आज हरेक व्यक्ति इस्तेमाल करता है। इसे एक आसान पेमेंट का तरीका माना जाता है। आप लोग कैसे बहुत कम रखते हैं और हर जगह पर ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन UPI एक्टिवेट करने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत होती है लेकिन अब इसमें एक और सुविधा जोड़ दी गई है।
अब तक पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड नंबर और पिन की जरूरत होती है। लेकिन अब UIDAI के साथ साझेदारी के बाद अब पेमेंट के लिए आधार नंबर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी कि अब UPI एक्टिवेट करने के लिए डेबिट कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी।
इस सेवा को अभी फिलहाल सीमित बैंकों तक ही लागू किया गया है लेकिन जल्द ही इसे बाकी बैंकों के लिए भी शुरू किया जायेगा। इसके इस्तेमाल के लिए बैंक, आधार और मोबाइल नंबर सब एक दूसरे से लिंक होना चाहिए।
सेटिंग करने के लिए सबसे पहले प्ले-स्टोर या एपल के एप स्टोर से Google Pay एप डाउनलोड करें। इसके बाद सेटिंग में जाएं। वहां आपको डेबिट कार्ड के अलावा आधार नंबर का भी विकल्प दिखेगा। अब आधार के विकल्प पर क्लिक करें और ओटीपी डालकर आगे बढ़ें।
ओटीपी डालने के बाद आपसे एक पिन पूछा जाएगा जो कि गूगल पे एप के लिए होगा यानी जब भी आप गूगल पे के जरिए कोई पेमेंट करेंगे तो आपको छह अंकों वाले इस पिन की जरूरत पड़ेगी। तो इस पिन को याद रखें। अब पिन सेट करने के बाद आप जिस बैंक अकाउंट से आपका आधार नंबर लिंक होगा, वह अकाउंट गूगल पे में दिखने लगेगा। अब आप गूगल पे आराम से इस्तेमाल कर सकेंगे।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches