आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में आप ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया होगा। कुछ लोग इसे उतारने की सोच रहे होंगे। सबके लिए इसकी वजह अलग-अलग होंगी। जैसे– भोपाल वालों का तर्क था कि बारिश हो रही है, झंडा गंदा हो रहा है, तो उसे उतार देना चाहिए। वहीं, कुछ को लग रहा हाेगा कि इसे अच्छे से रख दें, अगले साल फिर काम आएगा।
पर क्या आप जानते हैं कि राष्ट्र ध्वज यानी तिरंगे झंडे को उतारने के भी कुछ नियम है। आज उसकी बात करते हैं– घर की छत, बालकनी, गार्डन या बिल्डिंग में लगे तिरंगे झंडे को उतारने के नियम के बारे में
सवाल: मान लीजिए कि अगर झंडा गंदा हो गया है या कट-फट गया है, तो ऐसे में क्या करना चाहिए?
जवाब: कोशिश करें कि झंडे को कोई नुकसान न हो, लेकिन फिर अगर कोई नकुसान पहुंच जाता है तो प्राइवेट तरीके से यानी एकांत में इसे नष्ट कर देना चाहिए। पानी में भी इसे विसर्जित कर सकते हैं।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead