मंगलवार को, गुजरात ATS, नेवी, और केंद्रीय एजेंसी के संयुक्त कार्रवाई के तहत, अरब सागर में भारतीय सीमा से 3132 किलो ड्रग्स की कब्जा कर ली गई. इसकी मूल्य को 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुमान किया जा रहा है. टीम ने 5 विदेशी पैडलर्स को भी ड्रग्स पेडलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिनमें उनके ईरानी या पाकिस्तानी नागरिक होने की संभावना है.
गिर सोमनाथ पुलिस ने कुछ दिनों पहले वेरावल शहर के घाट पर बहकर आई 350 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं जब्त की थीं। उसके बाद से ही दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), गुजरात ATS और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पैडलर्स को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रही थीं. इस ऑपरेशन के तहत समुद्री सीमा से मादक पदार्थों की अब तक की यह सबसे बड़ी जब्ती है.
also read: उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की हुई जीत
ईरानी नाव पर सवार, विदेशी ड्रग्स पैडलर्स देर रात पोरबंदर लाए गए
3300 किलो ड्रग्स की पैडलिंग कर 5 विदेशी पैडलर्स ईरानी नांव में सवार थे. उन्होंने मंगलवार देर रात को पोरबंदर समुद्र तट पर लाया गया। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों के बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की संभावना है. पांच दिन पहले वेरावल बंदरगाह से 350 करोड़ की हेरोइन मछली पकड़ने वाली नाव में पकड़ी गई थी. इसके साथ ही 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था. फिलहाल ATS, गिर सोमनाथ SOG, LCB, FSL और मरीन पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गृह मंत्री अमित शाह की बधाई: नौसेना, NCB, और गुजरात ATS के सफल ऑपरेशन पर
अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के अभियान में यह एक बड़ी सफलता है. NCB, नौसेना और गुजरात पुलिस के संयुक्त अभियान में 3132 किलोग्राम ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई है. यह सफलता हमारे देश को नशामुक्त करने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का सबूत है.
also read: मणिपुर सरकार से गुहार- हमारे बच्चों के शव दे दीजिए:जुलाई में लापता हुए थे 2 स्टूडेंट्स


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा