टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला 4 विकेट से हार गई है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ये भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 7वीं हार है। इससे पहले भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर लगातार दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।
कटक में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 148 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंद में 81 रन बनाए।
मैच में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बहुत खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में रेजा हेन्ड्रिक्स को क्लीन बोल्ड किया तो वहीं, अपने दूसरे ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस को आवेश खान के हाथों कैच आउट कराया। पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रेसी वेन डर डुसेन को भुवनेश्वर ने सिर्फ एक रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। मैच में भुवनेश्वर ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और 4 विकेट अपने नाम किए।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway