टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 7 विकेट हरा दिया था। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर पहले भी भिड़ंत हो चुकी है। 2015 में इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र टी-20 मैच खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से हार मिली थी। अब लगभग 7 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने होगी।
पहले मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 211 बनाए थे। भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.1ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था।
साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 64 और रेसी वान डेर डुसेन ने 75 रनों की शानदार पारी खेली थी। इन दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 131 रन जोड़े थे और अपनी टीम को आसानी से जीत दिला दी थी।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead