
हैदराबाद (Hyderabad Hotel Fire Accident) के होटल में सोमवार रात 10 बजे आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। हैदराबाद कमिश्नर सीवी आनंद ने न्यूज एजेंसी को बताया कि फायर ब्रिगेड वक्त पर पहुंच गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया, लेकिन धुआं काफी ज्यादा था और इस वजह से कुछ लोगों की जान चली गई।

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- “शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने हादसे में मरने वालों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है।

रात में रीचार्ज यूनिट में भड़की आग:
(Hyderabad Hotel Fire Accident)नॉर्थ जोन DCP चंदना दीप्ति ने बताया कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर रीचार्ज यूनिट थी। आग कल रात करीब 9:30 बजे बेसमेंट में लगी थी जहां इलेक्ट्रिक बाइक रखी थीं। सबसे पहले आग कहां लगी इसकी सूचना नहीं है। आग यहीं से फैली। आग ने पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं काफी ज्यादा भर गया था और दम घुटने से लोगों की जान चली गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त इमारत में 25 लोग थे। मौके पर मौजूद कई लोगों ने होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। एक की हालत नाजुक है। कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूद गए।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts