महाराष्ट्र सरकार ने नया मंत्रिमंडल बनने के तीन महीने बाद भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के सभी 41 विधायकों और 10 सांसदों को ‘वाई प्लस’ सुरक्षा जारी रखने का फैसला किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. यह फैसला खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है राज्य पुलिस ने पिछले हफ्ते एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें इन विधायकों की सुरक्षा जारी रखने का फैसला किया गया था.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘राज्य के गृह विभाग ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के सभी 41 विधायकों के साथ-साथ 10 सांसदों को मिल रही वाई प्लस सुरक्षा जारी रखने का फैसला किया है. खुफिया विभाग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया गया है.’ ‘वाई प्लस’ सुरक्षा के तहत चार सुरक्षाकर्मी एक सुरक्षा वाहन के साथ दो पालियों में संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा करते हैं.
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के महा विकास आघाड़ी गठबंधन के 25 नेताओं की सुरक्षा को हटा दिया है. सुरक्षा कवर गंवाने वालों में कई पूर्व कैबिनेट मंत्री शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी एवं बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले सहित उनके परिवार की सुरक्षा भी बरकरार रखी गई है.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead