महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार को दो निजी बसों की टक्कर हो गई, जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 21 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई।
Also Read: Global Roar for Tigers: Empowering Conservation Efforts on International Tiger Day
कैसे हुआ हादसा?
अधिकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बसों में से एक अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की ओर जा रही थी। बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान दूसरी बस सामने से आ गई और टक्कर हो गई।
Also Read: केरल: पत्नी का आतंक! डेढ़ साल तक छुपता फिरता रहा पति
बुलढाणा सड़क पर यातायात बाधित
अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायल हो गए। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया।
मरने वालों में अमरनाथ से लौट रही बस का ड्राइवर भी शामिल है। हाईवे पुलिस के मुताबिक बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। हाल ही में बुलढाणा जिले में यह दूसरी बड़ी बस दुर्घटना है। 1 जुलाई को, जिले में समृद्धि-महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने से तीन बच्चों सहित कम से कम 25 लोगों की जलकर मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तब कहा था कि वह लोगों की मौत से आहत हैं।
Also Read: ITR filing deadline ends in 3 days: Last-minute checklist


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation