महाराष्ट्र में पिछले 21 जून से सियासी संकट अब थमता नजर आ रहा है. आज एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार का फ्लोर टेस्ट है. अगर शिंदे सरकार फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर देती है तो महाराष्ट्र का सियासी संकट थम जाएगा. शिंदे सरकार ने बीते कल स्पीकर का चुनाव जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की है.
166 वोटों से साबित होगा बहुमत
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11 बजे महाराष्ट्र विधानसभा की कार्रवाई शुरू होगी. इसमें शिंदे सरकार की तरफ से विश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. प्रस्ताव पर वोटिंग होगी. जानकार बताते हैं कि शिंदे सरकार भाजपा के समर्थन से बहुमत विश्वास हासिल कर लेगी. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मानें तो शिंदे सरकार 166 वोटों से बहुमत साबित करेगी.
इसलिए विश्वस्त हैं फडणवीस
फडणवीस इसलिए भारी संख्याबल से बहुमत साबित करने की बात कह रहे हैं क्योंकि बीते कल विधानसभा स्पीकर के चुनाव में शिंदे गुट को भारी जीत मिली थी. राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) विधानसभा अध्यक्ष चुने गए हैं. उन्हें विधानसभा का स्पीकर चुनने के लिए 144 वोटों की जरूरत थी लेकिन उन्हें 164 वोट मिले. इसके उलट राजन साल्वी को 107 वोट मिले. इसलिए देवेंद्र फडणवीस का दावा है कि शिंदे सरकार भारी बहुमत से पास होगी.
विधानसभा अध्यक्ष ने बदले विधायक दल के नेता
राहुल नार्वेकर के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद उद्धव सरकार को बड़ा झटका लगा है. राहुल नार्वेकर ने शिवसेना के विधायक अजय चौधरी को विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया है. अध्यक्ष ने शिवसेना दल से शिंदे को और ठाकरे भरत गोगावाले को नियुक्त किया है.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead