समृद्धि एक्सप्रेस-वे नामक सड़क पर हाल ही में कई बुरी दुर्घटनाएं हुई हैं। अभी कुछ समय पहले एक निजी बस की टक्कर से कई लोगों की मौत हो गई थी। क्योंकि इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण विकल्प चुना है।
जानकारी के मुताबिक, समृद्धि एक्सप्रेस-वे (समृद्धि हाईवे) पर बहुत जल्द एयर एंबुलेंस तैनात किया जायेगा। जिससे दुर्घटना के शिकार लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की जान समय रहते बचाई जा सकेगी। इलाज में देरी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके लिए राज्य सरकार फिलहाल विभिन्न हेलीकॉप्टर प्रदाता कंपनियों से बातचीत कर रही है।
नागपुर और मुंबई के बीच समृद्धि महामार्ग के पास स्थित कई निजी अस्पतालों के साथ राज्य सरकार एक समझौता करेगी, जिससे एयर एम्बुलेंस से लाए गए मरीजों को त्वरित इलाज मिल सके। इससे न केवल सरकारी बल्कि निजी अस्पतालों में भी पीड़ितों का तुरंत इलाज संभव हो सकेगा।

समृद्धि एक्सप्रेस-वेहादसा: औरंगाबाद में निजी बस और ट्रक की टक्कर से 22 यात्री घायल
बता दें कि बीती रात भी समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। औरंगाबाद जिले में महामार्ग पर मंगलवार देर रात एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टकराने से कम से कम 22 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि हादसा जिले के फुलंबरी के पास मुंबई-नागपुर हाई-स्पीड कैरिजवे पर देर रात करीब ढाई बजे हुआ। बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस ने ट्रक को पीछ से टक्कर मार दी। बस नागपुर से पुणे जा रही थी, जबकि इस्पात भरा ट्रक जालना से सूरत जा रहा था।
बुलढाणा जिले में 1 जुलाई को समृद्धि महामार्ग पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक लक्जरी बस में आग लग गई। इस हादसे में 25 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत आठ लोग बच गए थे। ड्राइवर अभी पुलिस की हिरासत में है।


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
Gold and Silver Prices Rebound as MCX Gold Crosses Rs 1.39 Lakh Amid Festive Demand