महाराष्ट्र के पुणे जिले में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और पंद्रह यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा यवत गांव के पास सुबह पांच बजे हुआ। उन्होंने बताया कि सभी घायल यात्री खतरे से बाहर हैं।
टक्कर इतनी भीषण कि हादसे में बस एक तरफ से पूरी तरह नष्ट हो गई है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों को इलाज चल रहा है।

मुंबई के धारावी में कपड़ा कारखानों में लगी आग
मुंबई के धारावी स्थित कुछ गारमेंट फैक्ट्रियों में बुधवार को आग लगने से एक महिला घायल हो गई। दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक दोपहर के करीब अशोक मिल परिसर में स्थित कम से कम चार से पांच कपड़ा फैक्ट्रियों में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें एक महिला घायल हुई है. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


More Stories
Will ( AI ) Artificial intelligence Replace Jobs? What Tech Leaders and Employees Say About the Future
बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘आधुनिक झांसी की रानी’
Trump U-Turn: US to Buy Russian Diesel as Zelenskyy Calls Move a ‘Gift to Putin’