महाराष्ट्र सरकार ने सतारा के जिलाधिकारी से प्रतापगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की बिजौर के सेनापति अफजल खान की हत्या के सीन वाली मूर्ति स्थापित करने का एक प्रस्ताव देने की मांग की है।पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सतारा जिले के कलेक्टर को पत्र लिखकर किले पर प्रतिमा लगाने के साथ ही लाइट एंड साउंड शो लगाने के लिए तत्काल प्रभाव से प्रस्ताव मांगा है।
मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से अपने दम पर लोहा लिया था और तत्कालीन मुगल सम्राट औरंगजेब को अपनी बहादुरी से हैरत में डाल दिया था। शिवाजी ने नवंबर 1659 में पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित किले के तल पर बीजापुर के आदिलशाही वंश के एक सेनापति अफजल खान की हत्या कर दी थी। अफजल खान ने मराठा राज्य पर हमला करने की जुर्रत दिखाई थी जिसका बदला शिवाजी ने उसकी हत्या करके चुकाया था।
10 नवंबर को ढहा दिया गया था अफजल खान का मकबरा
इसके पहले 10 नवंबर को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सतारा जिला प्रशासन ने बीजापुर के आदिल शाही वंश के सेनापति अफजल खान के मकबरे के पास सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को ढहा दिया गया था। इसके पहले बॉम्बे हाइकोर्ट ने साल 2017 में महाराष्ट्र सरकार को अवैध ढांचा गिराने की चेतावनी दी थी लेकिन तब से अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट के इसी फैसले के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने बीते 10 नवंबर को सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को ढहा दिया।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video