महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस के लगेज कंपार्टमेंट (सामान के डिब्बे) में सुबह आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह आग करीब 8 बजकर 43 मिनट पर देखी गई। इसके बाद आनन-फानन में डिब्बे को ट्रेन से अलग करवाया गया।
इस घटना को लेकर मध्य रेलवे के सीपीआरओ की तरफ से बयान जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि लगेज कंपार्टमेंट में आग की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और दमकल विभाग घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ आग लगने के बाद लगेज कंपार्टमेंट को अलग कर लिया गया।

More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation