महाराष्ट्र के नासिक हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार का टायर फटने से उसकी टक्कर बाइक से हो गई। कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नासिक-त्र्यंबकेश्वर हाईवे पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
होटल संस्कृति के सामने सोमवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार में त्र्यंबकेश्वर से नासिक जा रही एक होंडा सिटी कार के टायर अचानक फट गए, जिससे कार पलट गई और दूसरी लेन से सामने आ रहे दो दोपहिया वाहनों में जा टकराई। हादसे की यह घटना होटल के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हादसे में होटल के बाहर सड़क किनारे खड़ा एक शख्स बाल-बाल बच गया। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार नामदेव विठ्ठल शिंदे और सुनील मनोहर महाले की मौके पर ही मौत हो गई है।
शुरुआती जांच में यहा जानकारी सामने आई है कि सुनील महाले स्वराज्य संस्था के पदाधिकारी थे, जबकि होंडा सिटी कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर तमाशबीनों की काफी भीड़ लग गई। सतपुर पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts