मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और एलीफेंटा केव्स के रूट पर हुए नाव हादसे में दो यात्री अब भी लापता हैं, जिनमें एक वयस्क और एक बच्चा शामिल हैं। यह जानकारी नौसेना ने ताजा अपडेट में दी है, और लापता व्यक्तियों की खोजबीन जारी है। बुधवार शाम 3:55 बजे नीलकमल कंपनी की फेरी बोट को एक स्पीडबोट ने टक्कर मारी, जिससे फेरी का संतुलन बिगड़ गया और नाव समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई, जिनमें 10 नागरिक, 1 नेवी कर्मी और 2 बोट निर्माण कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं।
Also Read: मुंबई बोट हादसे में 13 की मौत, 2 लापता, 115 लोगों को बचाया गया
मुंबई नाव हादसे में लापता यात्रियों की तलाश जारी
नौसेना ने एक बयान में बताया है कि दो यात्रियों के लापता होने का अपडेट मिला है। इनकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में एक विस्तृत बयान जारी किया था। सीएम ने बताया था कि आखिरी अपडेट का पता सुबह तक चलेगा। सीएम ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायत देने का ऐलान किया है, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को पीएम राहत कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इस घटन में घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Also Read: Gujarat: Man Rapes 10-Year-Old Girl, Inserts Rod In Her Genitals
नाव हादसे में दर्ज की गई FIR
मुंबई पुलिस ने एक बयान में बताया कि नीलकमल नाव पलटने की घटना के संबंध में नौसेना के स्पीड बोट चालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोलाबा पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 106(1), 125 (ए) (बी), 282, 324 (3)(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। घटना में जीवित बचे नाथाराम चौधरी (22) निवासी साकीनाका मुंबई की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है।
Also Read: कुवैत दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 43 साल बाद किसी PM का होगा दौरा
स्पीडबोट में इंजन खराबी के कारण हुआ मुंबई नाव हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नौसेना की स्पीडबोट में नया इंजन लगाया गया था। समंदर में उसका ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान नियंत्रण खोने से यह हादसा हो गया। यह भी सामने आया है कि इंजन के परीक्षण के दौरान खराबी आने से स्पीडबोट अपना रास्ता बदलने में विफल रही। इसके बाद वह सीधे फेरी बोट पर टकरा गई। जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस जिस स्पीडबोट की नौका से टक्कर हुई। उस छह लोग सवार थे। इसमें दो नौसेना कर्मी और चार OEM कर्मचारी थे। यह तकनीकी खराबी होने पर समुद्र में इंजन का परीक्षण कर रहे थे।
Also Read: Body Seen Being Loaded Into Car on Google Maps, Arrests Follow


More Stories
Noida: Man Dies by Suicide After Jumping From 43rd Floor of Supernova Society, Video Surfaces
पत्नी ने कहा- पन्ना चलो, हीरे खोजेंगे; दो दिन में मिले 4 हीरे, बदली परिवार की किस्मत
Land of UP Madrasa Teacher Seized by ED in UK Citizenship Salary Case