बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के बजट में सबसे पहले शिक्षा समिति का प्रस्ताव पेश किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए मुंबई का कुल शिक्षा बजट 4,248.08 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेवेन्यू आय और व्यय का अनुमान 3,758.08 करोड़ रुपये रखा गया है, जबकि पूंजीगत कार्यों के लिए 490 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
‘E’ फंड कोड 30 के तहत 2025-26 में रेवेन्यू बजट 3,544.34 करोड़ रुपये था, जिसे 2026-27 में बढ़ाकर 3,758.08 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है। वहीं 2025-26 के कैपिटल बजट में 1,411.30 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसका संशोधित अनुमान 1,386.78 करोड़ रुपये रहा। अब 2026-27 के लिए पूंजीगत कार्यों पर 1,490 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया है।
BMC Budget 2026 Updates: बीएमसी चुनाव के बाद यह पहला बजट है जिस पर सबकी निगाहें होंगी. सभी की निगाह जल, घर समेत अन्य करों पर है
Also Read- भारत में ट्रेनों में किंग कोबरा की मौजूदगी, क्या है वजह?
शिक्षा समिति की कई कल्याणकारी योजनाएं आगामी वर्ष में भी जारी रहेंगी। छात्रों को मुफ्त स्कूल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके तहत प्राइमरी स्तर के लिए 150.57 करोड़ और सेकेंडरी स्तर के लिए 37 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। 1,203 नगर निगम स्कूलों के 7,953 कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से LED आधारित डिजिटल क्लासरूम में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए प्राइमरी में 23.38 करोड़ और सेकेंडरी में 1.08 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों को BEST बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। जिन मार्गों पर नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है, वहां विशेष बसें चलाई जा रही हैं। इस योजना के लिए प्राइमरी में 6 करोड़ और सेकेंडरी में 12.70 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए ‘मिशन SAMPURN’ पहले से लागू है, जबकि 2026-27 में ‘मिशन SAFAL’ की शुरुआत की जाएगी। इस योजना में शारीरिक दक्षता, स्काउट-गाइड गतिविधियां, संगीत, कला और अनुभवात्मक शिक्षण पर विशेष जोर रहेगा।
साथ ही ‘गर्ल्स अटेंडेंस अलाउंस’ योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक की छात्राओं को फिक्स्ड डिपॉजिट सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। इसके लिए प्राइमरी स्तर पर 5 करोड़ और सेकेंडरी स्तर पर 26 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
दोपहर 2 बजे BMC का आम बजट भी पेश किया जाएगा।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder