महाराष्ट्र ने राज्य में महिलाओं के लिए बस टिकट पर 50% की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट सभी MSRTC बसों पर लागू होती है, चाहे वे राज्य के भीतर या बाहर यात्रा कर रही हों। यह नई नीति आज से प्रभावी हो गई है और इससे पूरे महाराष्ट्र में यात्रा करने वाली कई महिलाओं को लाभ होगा।
परिवहन निगम के अनुसार, महिलाओं को यह लाभ देने के लिए राज्य की सरकार एमएसआरटीसी को रियायत राशि की प्रतिपूर्ति करेगी। बता दें कि इसी साल नौ मार्च को राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। इसी के आधार पर सभी महिलाएं 17 मार्च से बसों में 50 प्रतिशत की रियायत पर यात्रा कर सकेंगी।
50 लाख से अधिक यात्री रोजाना करते हैं सफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में 15 हजार से अधिक सरकारी बसें हैं। इसमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। निगम द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब एमएसआरटीसी विभिन्न सामाजिक समूहों को टिकटों पर 33% से 100% की छूट प्रदान करता है।
निगम के अधिकारी ने कहा कि एमएसआरटीसी को उम्मीद है कि महिला यात्रियों की संख्या उसके कुल बस उपयोगकर्ताओं में से 35-40 प्रतिशत के दायरे में होगी। बता दें कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को 100 प्रतिशत रियायत और 65 से 74 वर्ष की आयु के यात्रियों को सभी प्रकार की MSRTC बसों में 50 प्रतिशत रियायत की घोषणा की थी।


More Stories
Two Lok Sabha MPs Refuse Salary: Meet the Lawmakers Who Decline Pay
IT कंपनियों पर बढ़ सकते हैं साइबर हमले NASSCOM ने सुरक्षा बढ़ाने की दी सलाह
US-Iran conflict impact: Market turmoil and protests in Parliament