महाराष्ट्र के लातूर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक गुब्बारे में हवा भरने वाले सिलेंडर में विस्फोट होने की वजह से 11 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और गुब्बारा विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना में एक कार के परखच्चे भी उड़ गए। घायलों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।
Also Read: 1,282 accidents, 135 deaths in 9 months on Samruddhi Mahamarg
लातूर विस्फोट: पूरा मामला
ये विस्फोट इतनी तेज था कि कार के पास खड़े बच्चे भी उड़ गए और गुब्बारा विक्रेता की मौत हो गई। मामला लातूर शहर के इस्लामपुरा इलाके में शाम के समय का है। गैस गुब्बारे बेचने वाला एक शख्स अपनी बाइक से इस्लामपुरा इलाके में आया। इस शख्स की गाड़ी एम ए 80 पर गैस सिलेंडर था। इस वक्त वहां पांच से सात साल के करीब दस-ग्यारह बच्चे मौजूद थे।
Also Read: Durga Puja: A Celebration of Culture and Heritage Recognized by UNESCO
अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। तेज आवाज से आसपास के लोग डर गए। इस धमाके में गुब्बारे बेचने वाले की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 11 बच्चे घायल हो गए, जिसमें 2 की हालत गंभीर है। 7 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही विवेकानंद थाने के पुलिस अधिकारी सुधाकर बावकर और उनकी दो टीमें यहां पहुंचीं और घायलों को एंबुलेंस के जरिए विलासराव देशमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
Also Read: Navratri: Exploring the Divine Feminine in Nine Days


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts