महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त विभाग दिया गया है। वहीं, शहरी विकास विभाग मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने पास रखा है।
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के 39 दिन बाद मंगलवार यानी 9 अगस्त को कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। 50-50 फॉर्मूले के तहत भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 विधायकों को मंत्री बनाया गया था। अब इन्हीं के बीच विभागों का बंटवारा किया गया है।
शिंदे की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं। सबसे अमीर मालाबार हिल्स से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढा हैं। सबसे कम यानी 2 करोड़ की प्रॉपर्टी पैठण सीट से विधायक संदीपन भुमरे के पास है। कैबिनेट में 12 ऐसे मंत्री हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ पर गंभीर धाराएं भी लगी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक मुख्यमंत्री शिंदे पर 18 और उप मुख्यमंत्री पर 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।


More Stories
Supreme Court Delivers Major Victory to Yes Bank Bondholders
Actor Imran Khan Asked to Leave India Days After Taking Part in CJP Protest
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल में लिखा- ‘हम तुम पर नजर रख रहे हैं’