मुंबई के कल्याण इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक तेंदुए के रहवासी इलाके में आने की खबर के बाद इलाके हड़कंप मच गया। वहां घुसने के साथ ही तेंदुए ने तीन लोगों को घायल कर दिया है। जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस घटना के चलते लोगों में दशहत का माहौल है। तेंदुआ पहले चिंचपाड़ा इलाके के ओम दत्ताकृपा में एक बिल्डिंग में सुबह के समय 8:30 बजे तेंदुआ घुस गया, जहां लोगों के शोर मचाने पर वह श्री राम अनुग्रह टावर में घुस गया। तेंदुए के रहवासी इलाके में घुसने की जानकारी पुलिस व वनविभाग को दी गई। इनके आने के बाद रेस्क्यू मिशन जारी किया जा रहा है।
सुबह रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ
मामले की जानकारी देते हुए रेंज फॉरेस्ट के ऑफिसर संजय चन्ने ने बताया कि लोगों से जानकारी मिली की गुरुवार की सुबह एक तेंदुआ चिंचपाड़ा इलाके में एक बिल्डिंग में घुसने से तीन लोगों को मामूली रूप से घायल कर दिया, जिनको एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं इलाके में तेंदुए के घुसने की खबर से दहशत का माहौल है। वहीं तेंदुए घुसने की खबर के चलते भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है। अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ पास के ही हाजी मलंग हिल्स से रिहायशी इलाके में घुस गया होगा।
व्यक्ति की समझदारी से बड़ा हादसा टला
बिल्डिंग में जिस समय तेंदुआ घुसा था वहां के एक फ्लेट में दिव्यांग व्यक्ति अपने 6 महीने के मासूम के साथ खेल रहा था। तभी उन पर वन्यजीव ने हमला कर दिया। व्यक्ति ने मासूम को छुपा लिया जिसके कारण तेंदुए ने व्यक्ति को घायल कर दिया पर फिर शोर सुन के वहां से बाहर निकल गया और दो अन्य लोगों को घायल किया। हालाकि उसके हमले घातक नहीं थे जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
तेंदुए के घुसने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए डार्ट का इस्तेमाल करेगी। टीम तेंदुए पर डार्ट का उपयोंग करने के लिए सही जगह का चयन कर रही है ताकि बिना किसी चूक के उसको आसानी से रेस्क्यू किया जा सके मिशन अभी भी जारी है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा