महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार नागपुर से नागभीड़ की तरफ जा रही थी तभी प्राइवेस बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। वहीं इस भयानक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसा जिला मुख्यालय से करीब 115 किलोमीटर दूर नागभिड थानाक्षेत्र के कंपा गांव में शाम चार बजे हुआ। पता चला है कि कार में सवार लोग नागपुर से नागभिड जा रहे थे। उसमें छह लोग सवार थे। कंपा गांव में कार सामने से आ रही एक बस से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर जान चली गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार को काटकर उनके शव निकाले गये।
उन्होंने बताया कि एक लड़की और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें नागभिड ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं लड़की को आगे के इलाज के लिए बाद में नागपुर ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं।


More Stories
Cash Row: Ex-Judge Yashwant Varma Found Guilty by Parliamentary Panel
छात्रों पर पुलिस एक्शन को लेकर घमासान, अमित शाह बोले- ‘पहले सदन में बहस हो, फिर दूंगा हर सवाल का जवाब’; राहुल ने मांगा इस्तीफा
Mumbai Landslide: 7 Dead, 7 Injured; Mayor Announces Compensation for Victims’ Families