महाराष्ट्र के रायगढ़ में सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार देर रात एक ऑटो-रिक्शा पर रेत से भरा डंपर पलट जाने से सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई। सोमवार रात परीक्षा देकर जब छात्र लौट रहे थे तो उनकी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख देने की घोषणा
बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब रायगढ़ में एक ऑटो रिक्शा पर रेत से भरा डंपर पलट गया। ऑटो चालक के साथ परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
मामले की हो रही जांच
उद्योग मंत्री एवं रायगढ़ जिले के संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change