मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के 25 छात्र सरकार के विशेष विमान से सोमवार शाम मुंबई पहुंच गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों को उस समय सफलता मिली, जब मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्र से छात्रों को सकुशल वापस मुंबई लाया गया। शिंदे और फडणवीस ने रविवार को मणिपुर में फंसे छात्रों से बात कर उन्हें जल्द मुंबई लाने का भरोसा दिया था। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचकर छात्रों ने सरकार के प्रयासों की तारीफ की।
सरकार के प्रयास सराहनीय
सकुशल पहुंचे छात्र ज्ञानदीप अनिल चुटे ने कहा कि वह सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी वहां दूसरे राज्यों के छात्र फंसे हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के प्रयासों ने हमें सकुशल निकाल लिया। एनआईटी मणिपुर में फंसे छात्र विकास शर्मा ने बताया कि पहले तो हम काफी डर गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिले आश्वासन ने उनका हर डर दूर कर दिया। हम सभी वापस महाराष्ट्र आकर अपने आप को खुशनसीब मान रहे हैं।
दरअसल, मणिपुर में अध्ययन के लिए गए इन सभी छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने तुरंत मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से संपर्क किया था। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के साथ भी मुख्यमंत्री शिंदे ने चर्चा की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के छात्रों को सोमवार सुबह एक विशेष विमान से मणिपुर के इंफाल से असम के गुवाहाटी लाया गया।
इसके बाद यहां से सोमवार रात यह छात्र विशेष विमान से मुंबई पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट पर शिष्टाचार विभाग के संयुक्त सचिव रामचंद्र धनवाड़े, शिष्टाचार अधिकारी अब्दुल अजीज बेग व उनकी टीम ने छात्रों का स्वागत किया और सरकार की ओर से उनसे वहां की जानकारी चाही। छात्रों ने सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद भी दिया।


More Stories
Noida International Airport to Be Named After PM Narendra Modi, Says CM Yogi Adityanath
रील बनाने पर पति ने डांटा, महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी की प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन
UP Teacher Suspended After Video Shows Him Mockingly Playing Tabla on Student’s Head