कोर्ट की फटकार के बाद भगवंत सरकार ने बदला फैसला, 424 VIPs की सुरक्षा बहाल।सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब सरकार ने 424 VVIPs की सुरक्षा वापसी के फैसले पर यू-टर्न लिया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार के बाद भगवंत सरकार ने VVIPs की सुरक्षा बहाल करने का फैसला लिया है। कोर्ट ने सुरक्षा लेने वालों की लिस्ट लीक होने को लेकर पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी।
कोर्ट में सुनवाई के बाद पंजाब सरकार ने कहा कि घल्लूघारा दिवस के बाद सभी VVIPs की सुरक्षा बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद मंगलवार को सरकार ने सभी 424 VVIPs की सुरक्षा बहाल करने के आदेश दिए।कोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने सफाई दी कि जिन VVIPs की सुरक्षा हटाई गई, वो सीमित समय के लिए थी। इससे पहले कोर्ट ने पंजाब सरकार से कहा था कि अगर किसी की सुरक्षा हटानी है तो उसकी ठीक से समीक्षा होनी चाहिए, तभी ऐसा फैसला लिया जाना चाहिए।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation