दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह मॉस्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की खबर के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। यात्रियों के सामान और प्लेन की तलाशी ली गई है। फिलहाल, इनमें कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
बम की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को गुरुवार देर रात मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम फटने का धमकी भरा ईमेल मिला। शुक्रवार अल सुबह करीब 3:20 बजे फ्लाइट नंबर SU 232 की रनवे 29 पर लैंडिंग करवाई गई।विमान की चेकिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी कोई बम नहीं मिला है। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। पुलिस सभी यात्रियों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही सभी लोगों को एयरपोर्ट से बाहर निकले दिया जाएगा।
पाकिस्तान से मिला था बम का इनपुट
दिल्ली ATC ने पायलटों को जानकारी दी। साथ ही विमान को जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतरने का विकल्प दिया गया था, लेकिन पायलटों ने लैंडिंग से इनकार कर दिया और दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, जिससे इनकार कर दिया गया।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed