Vedanta-Foxconn Row: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उपमुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद जब वे वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल से मिले तो उन्होंने बताया गया कि गुजरात में परियोजना स्थापित करने का निर्णय लगभग अंतिम पड़ाव में था।महाराष्ट्र में वेदांता-फॉक्सकॉन डील को लेकर सियासी घमासान लगातार जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी और शिवसेना पर करारा पलटवार किया और कहा कि इस परियोजना के गुजरात शिफ्ट होने के पीछे आपकी सुस्ती जिम्मेदार है।
गुजरात पाकिस्तान नहीं है: फडणवीस
हम जल्द ही गुजरात, कर्नाटक, सभी से आगे निकलेंगे। उन्होंने एमवीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपके शासन के दौरान हम अपने पड़ोसी राज्य से पिछड़ गए।
1.54 लाख करोड़ रुपये की है डील
वेदांत-फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम की डिस्प्ले एफएबी विनिर्माण इकाई, सेमीकंडक्टर असेंबलिंग और टेस्टिंग इकाई राज्य के अहमदाबाद जिले में 1000 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित की जाएगी। इस संयुक्त उद्यम में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी क्रमश: 60 और 40 प्रतिशत होगी।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief