Mulayam Singh Yadav Death News समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मैनपुरी में शाेक की लहर है। लोग उनके मैनपुरी से जुड़ाव और पुराने किस्से याद कर रहे हैं।
मैनपुरी
वर्ष 1962। जसवंतनगर की काशीपुर भदेही ग्राम पंचायत का गांव नगला अमर। खेत में बने अखाड़े में पहलवान दांव आजमा रहे थे। एक 23 साल का युवा पहलवान, एक के बाद एक कुश्ती रहा था। दूसरे पहलवान का हाथ पकड़कर पटकने का उसका चरखा दांव चलता तो तालियां गूंज उठती। युवा पहलवान की काबिलियत पर वाहवाही करने वालों में तत्कालीन विधायक मेंबर साहब (नत्थू सिंह) भी शामिल थे।
नत्थू सिंह थे राजनीतिक गुरु
मुलायम सिंह के राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले नत्थू सिंह 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जसवंत नगर के विधायक थे। मुलायम सिंह यादव उस समय पहलवानी के शौकीन थे। उस कुश्ती के बाद नत्थू सिंह मुलायम सिंह यादव को गोद में उठा लिया।
साथी कर रहे हैं पुराने दिनाें को याद
बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव में गजब की नेतृत्व क्षमता थी। एक मुलाकात में ही लोग उनके मुरीद हो जाते थे। मुलायम सिंह यादव ने 13 वर्ष की उम्र में ही नहर आंदोलन में भाग लिया था।उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण था !


More Stories
Nuclear Power Operator to Set Up New Design Unit to Back Private Sector Projects
फर्जी IAS तृप्ति राजपूत पर शिकंजा, ससुराल से मिले ट्रेनिंग अफसर के मोमेंटो और ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा जब्त
Cyber Cell Honours Samay Raina as Comedian Jokes About Latent Controversy With CM