बस्ती जिले में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। संतकबीरनगर में 24 घंटे में 89.66 मिमी बारिश हुई। मेंहदावल विद्युत उप केंद्र में पानी भरने से 600 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी सात जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में पानी भर गया और बिजली गुल हो गई। देवरिया और महराजगंज में बारिश के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बिरवां गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान पेड़ गिरने से सात वर्षीय राज यादव पुत्र विजय बहादुर यादव की मौत हो गई।
बस्ती जिले में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। संतकबीरनगर में 24 घंटे में 89.66 मिमी बारिश हुई। मेंहदावल विद्युत उप केंद्र में पानी भरने से 600 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief