कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं।
कर्नाटक के मांड्या जिले में भारत जोड़ो यात्रा से गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ीं हैं। इस दौरन उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की।
इस दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कर्नाटक में यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए भी निकलेगी।
सोनिया गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी हुए शामिल:
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा शासित राज्य के मांड्या जिले से पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जो कांग्रेस प्रमुख पद के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं। वह भी गुरुवार को इस पैदल मार्च में शामिल हुए।
कर्नाटक के गुंडलुपेट से शुरू हुई राज्य में यात्रा:
पिछले महीने कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत करने वाले राहुल गांधी पैदल मार्च में लगातार चल रहे हैं। केरल से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक के गुंडलुपेट से राज्य में यात्रा की शुरुआत हुई है।


More Stories
Food Poisoning Scare in Maharashtra’s Amravati, Over 100 Tribal Students Hospitalised
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान, बोले- ‘मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC कमरे का एक्टिविस्ट नहीं’
Nitin Gadkari Seeks Legal Action Over E20-Related Posts Targeting Him and His Family