टीम इंडिया को मोहाली में पहले टी20 मैच में हार मिली थी। अगर वह यहां भी हार जाती है तो सीरीज गंवा देगी। भारत के लिए राहत की खबर यह है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी इस मैच में तय मानी जा रही है।
India vs Australia 2nd T20 Playing 11 Prediction:
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज बने रहने के लिए शुक्रवार को दूसरे टी-20 मैच में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में उतरेगी।सूर्यकुमार यादव ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार है।
भारतीय टीम पर ऑस्ट्रेलिया से लगातार दूसरी घरेलू सीरीज गंवाने का खतरा है। ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में विशाखापट्टनम और बेंगलुरु में हुए दो मैचों की सीरीज को 2-0 से जीता था।
नागपुर में गेंदबाजों की भुमिका अहम
विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम का विकेट मोहाली से हालांकि भिन्न होगा। विकेट के धीमे होने की संभावना है और ऐसे में गेंदबाजों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण बन जाती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस,नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts