भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ कैंटबरी में खेला गया दूसरा मुकाबला 88 रनों से जीत लिया है। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
हरलीन देओल ने भी लगाई फिफ्टी
हरमनप्रीत के अलावा हरलीन देओल ने भी मैच में शानदार 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया। आखिरी 24 गेंद में टीम इंडिया ने 71 रन जोड़े। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की जोड़ी ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी निभाई।
मंधाना ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में अपने 3,000 रन पूरे किए। वह महिला वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं।उन्होंने सबसे तेज 3 हजार रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 88 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation