संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं।भारत की तरफ से विदेश मंत्री जयशंकर जनरल असेंबली में शिरकत करेंगे।
मोदी ने UN को कुछ वक्त पहले ‘फाइव एस’ फॉर्मूला दिया था। जयशंकर 24 सितंबर को इस पर विस्तार से बात करेंगे। वो करीब 50 दूसरी मीटिंग्स में भी हिस्सा लेंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जरूर यहां मौजूद रहेंगे। बाइडेन को पहले भाषण देना था, लेकिन वो क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन गए थे।
माना जा रहा है कि रूस और चीन की अमेरिका से गंभीर तनातनी की वजह से पुतिन और जिनपिंग ने न्यूयॉर्क न आने का फैसला किया है। हालांकि, दोनों ही देशों ने ऑफिशियली दोनों नेताओं के न आने की वजह नहीं बताई है।
भारत ने दिया Five S का फॉर्मूला
जयशंकर 18 सितंबर को ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। उनका भाषण 24 सितंबर को होगा। 28 सितंबर तक वो अमेरिका में रहेंगे। मोदी ने कुछ वक्त पहले फाइव एस फॉर्मूला दिया था। इस मीटिंग में जियोपॉलिटिकल टेंशन, क्लाइमेट क्राइसिस और ग्लोबल फूड शॉर्टेज पर फोकस रहेगा। जियोपॉलिटिकल टेंशन की बात करें तो सबसे ज्यादा तरजीह रूस-यूक्रेन जंग पर है। इसकी वजह से ग्लोबल फूड शॉर्टेज का खतरा सामने आया।
पाकिस्तान के बाद भारत का नंबर
शरीफ पहले भी कह चुके हैं कि अमीर मुल्कों ने क्लाइमेट चेंज को रोकने के लिए कुछ नहीं किया और गरीब देश इसकी कीमत चुका रहे हैं। शरीफ दुनिया के सामने एक बार फिर मदद के लिए हाथ भी फैलाएंगे। वो खुद यह कह चुके हैं।


More Stories
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक महीने में सोना ₹12,000 और चांदी ₹48,000 तक सस्ती
ISRO’s ‘Smart Boy’ Rocket Set to Launch Key Indigenous Navigation Satellite: Why It Matters
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा