बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर की जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है। इंदौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम T20I मैच के बाद चाहर की पीठ में अकड़न थी और वह लखनऊ में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। वॉशिंगटन ने वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए अपना पिछला मैच इस साल फरवरी में खेला था। उन्होंने चार वनडे मैचों में अब तक पांच विकेट चटकाने के अलावा 57 रन भी बनाए हैं।
दीपक अब वापस राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जाएंगे और वहां की मेडिकल टीम उनके चोट की निगरानी करेगी। भारत को वर्षा बाधित पहले वनडे में 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें अब दूसरा मैच रविवार को रांची में खेलेगी। इसके बाद तीसरा और अंतिम वनडे 11 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो मैचों के लिए भारत की वनडे टीम:
शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder