टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से शतक निकले 1 हजार से ज्यादा दिन हो गए, लेकिन उन्हें ये नहीं लगता कि उनकी बल्लेबाजी में कोई खामी है। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में कोहली ने कहा- इंग्लैंड में जो 2014 में हुआ वो अलग बात थी। अब मैं अपने शॉट सिलेक्शन में काफी सुधार कर चुका हूं। बता दें कि विराट एशिया कप के लिए जमकर तैयारी भी कर रहे हैं।
अब मेरी बल्लेबाजी में कोई दिक्कत नहीं
विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में कहा कि अब मुझे बल्लेबाजी में कोई भी दिक्कत नहीं आ रही है। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं। आप अपने इंटरनेशल करियर में बिना अच्छी बल्लेबाजी किए इतनी दूर तक नहीं चल सकते।
कोहली ने कहा- आपको मैदान पर विपरीत परिस्थितियों और अलग-अलग तरह की गेंदबाजी का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा। मैं जानता हूं कि करियर में उतार-चढ़ाव आएंगे, मैं इस तरह के दौर से बाहर भी निकलूंगा। मेरा अनुभव मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder