अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीद और विदेशी पूंजी प्रवाह के चलते को वैश्विक रुझान सकारात्मक रहे, जिससे भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी रही। निफ्टी ने अपने नए रिकॉर्ड स्तर को छूते हुए 26,295.55 पर पहुंचकर इतिहास रच दिया। बीएसई सेंसेक्स भी 400 अंक चढ़कर 86,000 के ऊपर पहुंचा, जो उसका अब तक का उच्चतम स्तर है। हालांकि, वैश्विक व्यापार में अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया दो पैसे कमजोर होकर 89.24 पर बंद हुआ।
Also Read: कैबिनेट ने दुर्लभ धातुओं के लिए 7280 करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज मंजूर किया
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सबसे ज्यादा लाभ दर्ज किया, जबकि इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति नुकसान में रही। वहीं, एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली, जहां दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में रहे। इसके अलावा, बुधवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।
रूस-यूक्रेन शांति और फेड दर कटौती से वैश्विक बाजारों में तेजी
रूस-यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते और फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने वैश्विक बाजारों में सकारात्मक धारणा को बढ़ावा दिया है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार के अनुसार, इन घटनाक्रमों ने वैश्विक इक्विटी बाजारों में सुधार किया। वहीं, एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि अमेरिकी फेड की नीतियों के कारण वैश्विक बाजारों में उछाल जारी रहा, जिसमें प्रमुख अमेरिकी सूचकांकों ने भी मजबूत बढ़त दर्ज की। इस सकारात्मक धारणा का असर एशियाई बाजारों में भी दिखा, जहां बाजार बढ़त के साथ खुले। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 62.83 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई। विदेशी और घरेलू निवेशकों ने बड़े पैमाने पर शेयर खरीदे, जिससे बुधवार को सेंसेक्स 1,022 अंक और निफ्टी 320 अंक चढ़कर बंद हुए।
Also Read: PM मोदी ने संविधान दिवस पर पत्र लिखा पहली बार वोटर बने युवाओं के उत्सव का महत्व बताया


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation