ऐसे में अमेरिका भारत पर लगाए गए टैरिफ़ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फैसले से दोनों देशों के रिश्तों में महीनों से चली आ रही तनातनी कम हो सकती है। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। इस चर्चा में व्यापार, यूक्रेन युद्ध समाप्त करने और अमेरिका द्वारा अधिक तेल खरीद जैसे मुद्दे शामिल रहे।
Read more: लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बॉलीवुड: क्यों बढ़ रहा है अंडरवर्ल्ड का खतरा?
रूस से तेल ख़रीद के आरोपों के बाद बदला अमेरिकी रुख
इसके बाद ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से दोस्ती और सम्मान के कारण यह फैसला लिया गया। उन्होंने लिखा कि भारत के अनुरोध पर अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते पर पहुंचे हैं। इस समझौते के तहत अमेरिका टैरिफ़ घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। गौरतलब है कि ट्रंप ने पहले भारत पर रूस से तेल खरीदने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भारत इससे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद कर रहा है। इसी वजह से अगस्त में भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ़ लगाया गया था।
टैरिफ़ कटौती से भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में नरमी की उम्मीद
इस अतिरिक्त शुल्क के बाद India पर कुल टैरिफ़ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया था। यह किसी भी देश पर लगाया गया अमेरिका का सबसे ऊंचा टैरिफ़ माना गया। इससे भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। हालांकि अब ट्रंप ने दावा किया है कि India-US के खिलाफ अपने टैरिफ़ शून्य तक घटाएगा। इसके साथ ही भारत 500 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के अमेरिकी उत्पाद खरीदेगा। इनमें ऊर्जा, तकनीक और कृषि उत्पाद शामिल होंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस समझौते के तहत ‘बाय अमेरिकन’ नीति को अपनाएगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Read more: कांग्रेस पार्षदों को बस से अगवा करने की कोशिश, एक गिरफ्तार


More Stories
Will ( AI ) Artificial intelligence Replace Jobs? What Tech Leaders and Employees Say About the Future
बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘आधुनिक झांसी की रानी’
Trump U-Turn: US to Buy Russian Diesel as Zelenskyy Calls Move a ‘Gift to Putin’