एशिया कप में आज पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को जीतने वाली टीम, रविवार 4 सितंबर को भारत से भिडे़गी। दोनों ही टीमों को एशिया कप में बने रहने के लिए ये मैच जीतना जरूरी है। जीतने वाली टीम टॉप-4 में शामिल होगी, जहां भारत उसका इंतजार कर रही होगी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान और हांगकांग दोनों ही टीमों को हरा चुकी है। 28 अगस्त के दिन भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। वहीं, बुधवार को भारत ने हांगकांग को 40 रनों से मात दी थी।
पाकिस्तान और हांगकांग के बीच ये मैच शारजाह में होगा। शाम 7.30 बजे ये मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
पाकिस्तान और हांगकांग हेड टु हेड
पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार हांगकांग के खिलाफ खेलने उतरेगा। इससे पहले दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है। हांगकांग के पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
हांगकांग और पाकिस्तान भले ही टी-20 में एक दूसरे के सामने कभी न आए हों लेकिन वनडे में एक दूसरे का सामना कर चुके हैं। दोनों टीमों ने आपस में 3 मुकाबले खेले हैं। तीनों मुकाबलों में पाकिस्तान ने हांगकांग पर बड़ी जीत हासिल की है।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video