देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में ATM लूटने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के ATM के अंदर एक कैश यूनिट को गैस कटर से लूट लिया गया है. जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है. पुलिस को इसकी सूचना तड़के 3.30 बजे मिली. फिलहाल, एटीएम से कितने रुपए की लूट हुई है. इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में तड़के साढ़े तीन बजे एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि कुछ लोग सत्य निकेतन के पास एटीएम मशीन को काटने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे एटीएम में आग लग गई है. बाद में पता चला कि एचडीएफसी बैंक के एटीएम के अंदर एक कैश यूनिट को ही गैस कटर की मदद से लूट लिया गया है.
मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. दिल्ली पुलिस ने कहा कि क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल की जांच की है. पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं और मौके से कुछ जानकारी मिली है. दोषियों को पकड़ने के क्रैक टीमें लगाई गई हैं. फिलहाल, ATM में कितने कैश थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा