लंदन से कुवैत जा रही महिला ने 2 अगस्त को विमान में एक बच्चे को जन्म दिया। उस समय फ्लाइट 35 हजार की ऊंचाई पर थी। डिलीवरी पैसेंजर्स में मौजूद दंपती नर्स ने कराई। नर्स और महिला दोनों का नाम शेरिल है। ब्रिटेन के स्टोक ऑन ट्रेंट में रहने वाले दंपती शेरिल और रुएल पास्कुआ लंदन से कुवैत और फिर वहां से फिलीपींस जा रहे थे। दंपती ब्रिटेन के एनजी हेल्थ केयर में नर्स हैं।
फ्लाइट में पहले से दो नर्स मौजूद थीं, जिन्होंने महिला की मदद की। जब महिला ने बताया कि उसे लेबर पेन हो रहा है। शेरिल नर्स ने प्रेग्नेंट महिला का चेकअप किया। चेकअप के बाद पता चला कि महिला क्राउनिंग स्टेज में है। मैंने रुएल को मदद के लिए बुलाया। इसके कुछ क्षण बाद ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
नर्स शेरिल ने बताया कि महिला की डिलीवरी में कई परेशानियां आई क्योंकि विमान में जरूरी मेडिकल किट नहीं थी। बच्चा 24 हफ्ते का प्री मेच्योर है। 9 घंटे की फ्लाइट में नर्स ने महिला और उसके बच्चे का पूरा ख्याल रखा।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead