पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक वकील द्वारा एक मामले में स्थगन की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें यह तर्क दिया गया था कि एक वरिष्ठ वकील इस मामले पर बहस करेंगे।
न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने उस वकील को कड़ी फटकार दी, जिसने एक व्यापारिक विवाद से जुड़ी मामले की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया था।
वकील ने अदालत से मामले को चार सप्ताह के लिए स्थगित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे इस मामले पर बहस करेंगे। वकील ने कहा कि साल्वे विदेश में हैं और उनके लौटने के बाद मामले पर भौतिक रूप से बहस करेंगे।
Also Read: दिल्ली के नांगलोई में लगी भीषण आग
सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति
वकील की इस बात पर सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, ‘क्या आप इस धारणा में हैं कि यदि आप किसी वरिष्ठ वकील का नाम लेंगे तो हम मामले को स्थगित कर देंगे
बाद में जब मामला सुनवाई के लिए आया तो अदालत ने कहा कि वह इस धारणा को दूर करना चाहती है कि वह वरिष्ठ वकील के नाम पर मामले को स्थगित कर सकती है। हालांकि, कोर्ट ने अनुरोध स्वीकार कर लिया और सुनवाई स्थगित कर दी।
Also Read: महाकुंभ 2025: बिहार और छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी तक रद्द
कार में बैठकर अदालत को संबोधित करना एक वकील पर पड़ा था भारी
शीर्ष अदालत ने इससे पहले जनवरी में अपनी कार में बैठकर अदालत को संबोधित कर रहे एक वकील की जमकर खिंचाई की थी और कानूनी कार्यवाही में गरिमा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया था।
Also Read: Share Market Opening Bell: फिर लाल निशान पर खुला शेयर बाजार; शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने वापसी


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts