टीम इंडिया से अपने घर में वनडे और टी-20 सीरीज गंवाने वाली इंग्लिश टीम ने अपनी हार का गुस्सा साउथ अफ्रीका पर उतारा है। उसने पहले टी-20 मुकाबले में मेहमान टीम को 41 रनों से हरा दिया है। इंग्लैंड ने इसी महीने अपने घर में भारत से वनडे और टी-20 सीरीज गंवाई थी।
बुधवार को वनडे के वर्ल्ड चैंपियंस इंग्लैंड ने पहले तो 234 रन बनाते हुए टी-20 में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। उसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाजों को तय 20 ओवर में आठ विकेट 193 रन पर रोक लिया।
हालांकि, वह टी20 में अपने सबसे बड़े स्कोर 241 रन को पार नहीं कर सकी। इंग्लिश बल्लेबाजों ने अपनी पारी में 18 छ्क्के मारे है। यह एक टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने अकेले किला लड़ाने का प्रयास किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। स्टब्स ने 72 रनों की पारी खेली। वे टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जमाने वाले साउथ अफ्रीका के सबसे छोटे खिलाड़ी बने हैं। हैंड्रिक्स ने 57 रन बनाए। इंग्लैंड की जीत के हीरो जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली रहे।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief