टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 38.1 ओवर में सिर्फ 161 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था। शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे। इसके बाद संजू सैमसन के (43) रन के दम पर भारत को जीत मिली। वहीं, धवन और शुभमन गिल दोनों के बल्ले से 33-33 रन निकले। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट ल्यूक जॉन्गवे ने लिए।
लगातार चौथी वनडे सीरीज की भारत ने अपने नाम
भारतीय टीम ने वनडे में लगातार चौथी सीरीज जीती है। इससे पहले उन्होंने 2 बार वेस्टइंडीज और एक बार इंग्लैंड को इसी साल हराया है।
ऐसे आउट हुए भारत के बल्लेबाज
- जिम्बाब्वे ने दीपक हुड्डा को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। उन्हें सिंकदर रजा ने बोल्ड किया।
- ओपनर शुभमन गिल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। गिल ने 34 गेंदों पर 33 रन बनाए। उनका विकेट ल्यूक जॉन्गवे ने लिया।
- ईशान किशन तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 13 गेंद पर 6 रन बनाए। उनका विकेट भी जॉन्गवे ने लिया।
- धवन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंद में 33 रन बना दिए थे, लेकिन वो तनाका चिवंगा की शॉट गेंद को समझ नहीं पाए और इनोसेंट काइया को कैच दे बैठे।
- सीरीज में पहली बार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान केएल राहुल का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 5 गेंद का सामना किया और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विक्टर न्याउची ने LBW आउट किया।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder