भारत का इंग्लैंड में 15 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। इंग्लैंड ने बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जो रूट (142*) और जॉनी बेयरस्टो (114*) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 269 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत इंग्लैंड ने 378 रन के टारगेट को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। ये पहली बार है जब भारत ने विरोधी टीम को 350 रन से अधिक का टारगेट दिया हो और उसके बाद भी मैच गंवा दिया।
जो रूट ने पांचवें दिन अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक जड़ा। भारत के खिलाफ रूट की 9वीं सेंचुरी रही।भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन पर ऑल-आउट हो गई और इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला। एलेक्स लीस और जैक क्रॉली ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद 2 रन के अंदर 3 बल्लेबाज पवेलियन लौटे और ऐसा लगा भारत ने मैच में वापसी कर ली है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जॉनी बेयरस्टो और जो रूट ने तो पूरा मैच ही पलट दिया।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder