10 महीने के लंबे अंतराल के बाद आज भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आज आमने-सामने होंगी। एशिया कप ग्रुप ए के तहत होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इससे पहले दोनों ही टीमें इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 को टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई थीं। उस मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। यानी यह मैच भारत के लिए हिसाब बराबरी के मौके जैसा है।
एशिया कप की बात करें पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 2014 के बाद कोई मैच नहीं जीत पाई है। पाकिस्तान को 2016 के टूर्नामेंट में एक बार तो वहीं, 2018 एशिया कप में दो बार भारत से हार का सामना करना पड़ा था। ओवरऑल एशिया कप में रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने पाक के खिलाफ 14 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है। वहीं, पड़ोसी मुल्क की टीम को 5 मैच में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था।
भारत 7 बार एशिया कप का विजेता रहा है, जबकि 3 बार वह उपविजेता रहा है। पाकिस्तान ने 2 बार खिताब जीता है। 2008 से अब तक दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने हो चुकी हैं, हर बार जिस टीम ने टारगेट का पीछा किया, वही विजेता बनी। इनमें भारत ने 6 तो पाकिस्तान ने 2 बार टारगेट का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है। ऐसे में आज टॉस पर काफी कुछ निर्भर करेगा।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed