टाटा मोटर्स ने आज नेक्सन ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। ये गाड़ी सिंगल चार्ज पर 437 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपए रखी है।
56 मिनट में हो जाएगी 80% चार्ज
नेक्सन ईवी मैक्स में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। 7.2kW एसी फास्ट चार्जर से इसको रेगुलर टाइम में 6.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। जबकि कॉमर्शियली इस्तेमाल होने वाले 50kW डीसी चार्जर से ये महज 56 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी।
टाटा : बड़ा बैटरी पैक, ज्यादा स्पीड-पॉवर
नेक्सन ईवी मैक्स में 40.5kWh का पॉवरफुल लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। ये मौजूदा टाटा नेक्स्न ईवी से 33% अधिक ज्यादा बैटरी कैपेसिटी है।
140 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी टॉप स्पीड
ये गाड़ी 143 PS की मैक्स पॉवर जेनरेट करती है। इसके अलावा इसमें आपको 250 Nm का इंसटेंट टॉर्क मिलता है। ये कार 0-100 किमी की रफ्तार महज 9 सेकेंड में पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप-स्पीड भी 140 किमी प्रति घंटा रहेगी।
टाटा : कितने में मिलेगी ये कार
इस कार को कंपनी ने दो वैरियंट XZ+ और XZ+ Lux में पेश किया है। वहीं इसमें चार्जिंग के
दो ऑप्शन मिलेंगे। इसकी एक्स शोरूम कीमत 17.74 लाख से शुरू होगी और ये 19.24 लाख रुपए तक जाएगी
मिलेंगे कई खास फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें 30 नए फीचर्स मिलते हैं, जिनमें लेदरेट वेंटिलेटेड सीट्स, ज्वेलरी कंट्रोल नॉब, वायरलेस चार्जिंग,
ऑटो डिमिंग IRVM, स्मार्ट वॉच इंटीग्रेशन और एक एयर प्यूरीफायर शामिल हैं।टाटा मोटर्स ने आज नेक्सन ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक
कार को लॉन्च किया है। ये गाड़ी सिंगल चार्ज पर 437 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसकी शुरूआती
एक्स-शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपए रखी है।ये गाड़ी 143 PS की मैक्स पॉवर जेनरेट करती है। इसके अलावा इसमें
आपको 250 Nm का इंसटेंट टॉर्क मिलता है। ये कार 0-100 किमी की रफ्तार महज 9 सेकेंड में पकड़
लेती है। वहीं इसकी टॉप-स्पीड भी 140 किमी प्रति घंटा रहेगी।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation