कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में हाई स्कूल कश्मीर की टीचर रजनी बाला पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। 36 साल की रजनी को कई गोलियां लगीं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। सांबा की रहने वाली घायल टीचर ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इसके पहले 12 मई को एक कश्मीरी पंडित राहुल भट की भी आतंकियों ने उसके ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उमर अब्दुल्ला बोले-निंदा और शोक जैसे शब्द खोखले
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘बहुत दुख की बात है। यह निहत्थे नागरिकों की टारगेट किलिंग की लिस्ट में जुड़ा एक और हमला है। जब तक सरकार हालात सामान्य होने का आश्वासन नहीं देती तब तक निंदा और शोक जैसे शब्द खोखले हैं। हम चैन से नहीं बैठेंगे।’
कश्मीर : आर्टिकल 370 हटने के बाद 4 कश्मीरी पंडितों समेत 14 हिंदुओं की हत्या
कश्मीर में टारगेट किलिंग अक्टूबर में शुरू हुईं। यहां पांच दिनों में सात नागरिक मारे गए इनमें एक कश्मीरी पंडित, एक सिख और प्रवासी हिंदू शामिल हैं, जो नौकरी की तलाश में आए थे। 14 अप्रैल को आतंकियों ने सतीश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले शनिवार को आतंकियों ने अली जान रोड स्थित ऐवा ब्रिज पर पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
अब राहुल की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है
कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद 4 कश्मीरी पंडितों समेत 14 हिंदू आतंकी हमलों में मारे गए। गृह
मंत्रालय ने संसद में इसकी जानकारी दी थी।
कश्मीर : घाटी में 18 दिन से चल रहा कश्मीरी पंडितों का आंदोलन
कश्मीरी पंडितों का घाटी में 18 दिन से आंदोलन चल रहा है। प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत नौकरी पाने
वाले पंडित काम का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घाटी में सबसे लंबे समय तक चलने वाला ये
प्रदर्शन बन चुका है। रेवन्यू विभाग के कर्मचारी राहुल भट की हत्या के बाद प्रदर्शन शुरू हुआ था
काम करने वाले कश्मीरी पंडितों की मांग है कि हमें कश्मीर के बाहर पोस्टिंग दी जाए
राहुल भट की हत्या के विरोध में सिर मुंडवाकर किया था प्रदर्शन
कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए राहुल भट की हत्या के 10वें दिन अनंतनाग जिले के कश्मीरी पंडितों ने
सिर मुंडवा कर प्रदर्शन किया था। उन्होंने राहुल भट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की
साथ ही मांग की है कि उन्हें घाटी में सुरक्षा दी जाए या फिर उनकी पोस्टिंग जम्मू कर दी जाए


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation