ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा 16 सितंबर को किया जाएगा। वहीं चोट की वजह से एशिया कप से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को भी फिटनेस टेस्ट के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम घोषित होने से पहले ये दोनों खिलाड़ियों के फिटनेस अपडेट जानने के लिए उन्हें NCA में बुलाया गया है, ताकि विशेषज्ञ यह आंकलन कर सके कि दोनों वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे या नहीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पटेल ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है वह वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन बुमराह ने अभी गेंदबाजी शुरू नहीं की है। वहीं चयनकर्ता, कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ बुमराह पर अंतिम फिटनेस रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होना है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड सहित वर्ल्डकप में भाग लेने वाली कई देशों ने अपनी टीमों का ऐलान कर चुकी है।
चोट की वजह से एशिया कप में नहीं थे शामिल
बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से एशिया कप में भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। एशिया कप में टीम इंडिया को इन दोनों के नहीं रहने की वजह से अहम मैचों में परेशानी का सामना करना पड़ा था। बुमराह साइड स्ट्रेन से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हर्षल पसली की चोट के कारण एशिया कप से बाहर थे।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed